आगरालीक्स…आगरा में शादी के दौरान होटल के रूम से कैश चोरी. पुलिस कर रही जांच. शादियां शुरू होते ही चोरी की घटनाओं को लेकर रहें अलर्ट
आगरा के नाई की मंडी स्थित एक होटल में शादी के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. होटल के रूम से अज्ञात चोर 20 हजार रुपये चोरी कर ले गया. पीड़ित ने थाना नाई की मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
थाना कोतवाली के फुलट्टी बाजार में मनोज मित्तल रहते हैं. 24 जनवरी को इनके यहां शादी का आयोजन था जिसके लिए उन्होंने थाना नाई की मंडी क्षेत्र स्थित होटल मार्क रॉयल को बुक किया था. शादी के दौरान होटल के रूम से अज्ञात चोर ने 20 हजार रुपये चोरी कर लिए. उन्होंने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है.