आगरालीक्स …Agra Local News : आगरा में आज चौथे दिन बैंक बंद रहेंगी, सप्ताह में पांच दिन काम यानी शनिवार और रविवार की बैंक यूनियन की हड़ताल के चलते छुट्टी की मांग करते हुए नौ बैंक यूनियन के समूह यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्य यानी यूएफबीयू 27 जनवरी मंगलवार को हड़ताल पर है।
आगरा में शनिवार से बैंक बंद हैं, इस दौरान बाजारों में भीड़ रही, खरीदारी भी खूब हुई। सोमवार को गणतंत्र दिवस पर छुट्टी थी। ऐसे में मंगलवार को लोग बैंक में नकदी जमा करने, नकदी निकालने सहित अन्य बैंक के कार्य के लिए पहुंचते लेकिन यूएफबीयू की हड़ताल के चलते मंगलवार को देश भर के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे इससे बैंक में काम नहीं होगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू, एनओबीओ बैंक यूनियन के संगठन हड़ताल पर हैं। डीजीएस स्टेट बैंक आफ इंडिया पंकज शर्मा का कहना है कि बैंककर्मी आज हड़ताल पर रहेंगे। 22 और 23 जनवरी को वित्तीय सेवा विभाग के साथ बातचीत हुई थी, लेकिन सप्ताह में पांच दिन काम पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है इसके चलते बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं।
एटीएम और आनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
बैंककर्मियों की हड़ताल से ग्राहकों को समस्या न आए इसके लिए बैंकों द्वारा ग्राहकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं इसमें कहा गया है कि कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम और आनलाइन बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करें। क्योंकि आज हड़ताल है।
ये हैं मांगे
बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम
आईडीबीआई, ग्रामीण बैंक व जीवन बीमा की विनिवेशीकरण पर प्रतिबंध की मांग
बैंकों में रेगुलेटेड आफिस आवर और पेंशन अपडेटेशन सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।