आगरालीक्स..आगरा में कोरोना काल से शुरू हुई प्रारंभ अन्नपूर्णा किचन आज भी जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रही भोजन. एकमात्र उद्देश्य—कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे
कोविड महामारी के दौर में जब बहुत कुछ थम गया था, तब मानवता की एक लौ जल उठी — प्रारंभ अन्नपूर्णा किचन। जो सेवा उस कठिन समय में शुरू हुई थी, वह आज भी बिना रुके, बिना किसी ब्रेक के निरंतर जारी है। मधुनगर चौराहे पर संचालित यह किचन कोविड काल से लेकर आज तक रोज़ाना 50 से 60 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि सम्मान, संवेदना और उम्मीद की सेवा है। इस पूरी पहल का संचालन प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है, जिसका एकमात्र उद्देश्य है — कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे।
घर जैसा, शुद्ध और हाइजीन भोजन
प्रारंभ अन्नपूर्णा किचन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ परोसा जाने वाला भोजन घर पर ही तैयार किया जाता है, ताकि खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण पूरी तरह बनी रहे और लोगों को साफ-सुथरा, स्वस्थ भोजन मिल सके।
सेवा का विस्तार
पूरे वर्ष में 4 से 5 बड़े भंडारों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक अन्न सेवा का लाभ पहुँचाया जा सके। लोगों का प्यार, विश्वास और सहयोग ही इस सेवा की सबसे बड़ी ताकत है।
जब बहुत कुछ बंद हो गया, प्रारंभ आज भी खड़ा है
कोविड के समय शुरू हुई यह सेवा आज एक उदाहरण बन चुकी है। जहाँ कई प्रयास समय के साथ समाप्त हो गए, वहीं प्रारंभ अन्नपूर्णा किचन आज भी मजबूती से खड़ा है और हर दिन भूख से लड़ रहा है। इस मानवीय कार्य को निरंतर चलाने में अंकुर शंकर गौतम, मोहित जैन, प्रशांत गोस्वामी एवं शुभांशु पचौरी सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान है।
विशेष अवसरों पर सेवा का आमंत्रण
यदि आपके जीवन में कोई विशेष दिन — जैसे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, किसी की पुण्यतिथि या कोई अन्य खास तिथि हो, और यदि आप उस एक दिन की सेवा में सहयोग करना चाहते हैं, तो आप भी इस पुण्य कार्य से जुड़ सकते हैं।
इस कार्य के लिए हेल्पलाइन नंबर
9690-350-350
पर संपर्क किया जा सकता है और अपने खास दिन को सेवा और मानवता के नाम समर्पित किया जा सकता है।