आगरालीक्स…आगरा में अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, सहारनपुर के लिए रोडवेज बसें आईएसबीटी की बजाय फाउंड्री नगर पर बन रहे बस अड्डे से मिलेंगी. हाइवे पर नहीं खड़ी हो सकेंगी बसें…
आगरा में जल्द अलीगढ़ रूट पर जाने के लिए रोडवेज की बस बल्कि फाउंड्री नगर स्थित सेटेलाइट बस अड्डे से मिल सकेगी. हाथरस, अलीगढ, मेरठ, सहारनपुर जाने वालों को अब इसी बस अड्डे पर रोडवेज बस के लिए जाना होगा. इसका सबसे ज्यादा फायदा टेढ़ी बगिया क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होगा. जिन्हें रामबाग या आईएसबीटी तक के लिए इसकी दौड़ नहीं लगानी होगी. इससे आईएसबीटी पर जाम से भी राहत मिलेगी. क्षेत्र के रहने वाले लोगों का समय और रुपये दोनों की बचत होगी. हालांकि शहर के मध्य में रहने वाले यात्रियों को इससे परेशानी हो सकती है.
हाइवे से भी हटेगा जाम
आईएसबीटी से मिलने वाली बसें अक्सर हाइवे पर ठहर जाती हैं और ट्रांसपोर्ट नगर पुल के नीचे, अबुउलाह, वाटर वक्र्स या रामबाग चौराहे पर सवारियोें के लिए खड़ी हो जाती है जिसके कारण जाम की स्थिति हाइवे पर हमेशा बनी रहती है. बसों का दबाव कम करने के लिए अलीगढ़ रूट की अधिकतर बसों को फाउंड्रीनगर सेटेलाइट बस अड्डे से चलाया जाएगा. इस बस अड्डे का फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है. बीते रोज प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के पास भी हाइवे पर खड़ी हो रहीं बसों की शिकायत पहुंची थी जिसको लेकर उन्होंने सख्त आदेश भी दिए हैं.