आगरालीक्स…आगरा में सर्दी ने सुबह दिखाए तेवर लेकिन दिन में धूप ने कर दिए ढीले. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस. जानिए आने वाले दिनों का तापमान
आगरा में पिछले एक सप्ताह से लोगों को दोपहर के समय गलनभरी सर्दी से राहत मिली हुई है. दिन में निकल रही तेज धूप ने अधिकतम तापमान को बढ़ाया हुआ है. हालांकि रात को अभी भी गलनभरी सर्दी बरकरार है. मौसम विभाग ने एक दिन पहले आगरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था. आज सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था, लगा था कि धूप नहीं निकलेगी और सर्दी फिर से तेवर दिखाएगी लेकिन दिन निकलने के साथ ही कोहरा छंटा और सूर्य निकला. दिन में निकली तेज धूप ने सर्दी के तेवर ढीले कर दिए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अभी भी घना कोहरा छाने के आसार हैं. तापमान इतना ही रह सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/01/26) 24.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/01/26) 6.0
Departure from Normal(oC) -2.4