Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Local News : SSP, Agra suspend Chauki Incharge & two constable for illegal recovery of Rs 74000 from silver ornament workers #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Local News : SSP, Agra suspend Chauki Incharge & two constable for illegal recovery of Rs 74000 from silver ornament workers #agra

216

आगरालीक्स.. आगरा में चांदी का काम करने वाले भाईयों ने सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों पर लगाए एनकाउंटर करने की धमकी देकर 74 हजार रुपये वसूली करने और हिरासत में रखने के आरोप, एसएसपी ने चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सहित तीन सस्पेंड। एसपी वेस्ट को सौंपी जांच। #agrassp# #chaukiinchargesuspend# #iilegalrecovery#

आगरा के थाना एत्माउददौला में शनिवार को थाना दिवस आयोजित किया गया। थाने पर डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान दो बिसावर, सादाबाद निवासी विपिन और उनका भाई धमेंद्र ​गांव के लोगों के साथ पहुंचे। बताया कि चांदी के घुंघरू बनाने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाए कि 7 जून को वे 25 किलो चांदी से बने घुंघरू लेकर नमक की मंडी सर्राफा बाजार जा रहे थे। टेढ़ी बगिया पर बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उनसे पूछा बैग में क्या हैं जब उन्होंने बताया कि चांदी के घुंघरू हैं तो चौकी चलने के लिए कहा, इस पर उन्होंने मना कर दिया।
कार में डालकर ले गए चौकी
आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने चौकी पर फोन कर दिया। फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज सहित चार लोग आ गए, दोनों को कार में डाल कर फाउंड्री नगर चौकी पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने धमकी दी कि चांदी चोरी करने के आरोप में एनकाउंटर कर देंगे और जेल भेज देंगे। इससे वे डर गए, पांच लाख रुपये मंगवाने के लिए परिजनों को वाटस एप कॉल कराई, उनके पिता रुपये लेकर पहुंचे। आरोप है कि 74 हजार रुपये लेने के बाद सात जून की रात को छोड़ा साथ ही धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो बच नहीं पाओगे।
आरोप सही लगने पर किए सस्पेंड
थाना दिवस पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और डीएम प्रभु एन सिंह शिकायतें सुन रहे थे, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शिकायत सुनने के बाद प्रथम दृष्टया मामला सही मानते हुए चौकी प्रभारी फाउंड्री नगर नीलकमल, कांस्टेबल कपिल और आशीष नेहरा को निलंबित कर दिया है, दो अज्ञात भी बताए गए हैं उनकी तलाश की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता को सौंपी गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!