आगरालीक्स…आगरा में एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर के KEO (नॉलेज एक्सचेंज अपोर्चूनिटी) COMPETITION में किया पर्टिसिपेट. 120 स्कूलों के बीच दिखाया टैलेंट
एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, सिकंदरा, आगरा के विद्यार्थियों ने KEO (नॉलेज एक्सचेंज अपोर्चूनिटी) प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का विषय “फौक टेल्स ऑफ़ इंडिया” रहा। यह KEO प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के लगभग 120 विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें हमारे विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भारत की विभिन्न लोककथाओं, उनकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि एवं नैतिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अलग-अलग लोककथाओं के बारे में जानकारी दी तथा गीतों और अभिनय के साथ आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं और कार्यक्रम बहुत ही सफल एवं यादगार रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने बच्चों को भारत की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं लोककथाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान, काउंसलर परिणिता निगम तथा विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाला सिद्ध हुआ।