आगरालीक्स….आगरा में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पारित. बोर्ड परीक्षा में प्रधानाचार्यों को बेवजह परेशान नहीं करने दिया जाएगा
एमडी जैन इंटर कॉलेज,में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद,जनपद आगरा की कार्यकारिणी एवं सचिव प्रधानाचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार लवानिया ने की,संचालन जिला महामंत्री डॉ.मोहम्मद जमीर द्वारा किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए—
बोर्ड परीक्षा 2026 में यदि प्रधानाचार्यों को बेवजह परेशान किया जाता है,तो परिषद द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यक होने पर संगठनात्मक निर्णय लिया जाएगा।
नव नियुक्त प्रदेश मंत्री डॉ.अनिल वशिष्ठ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा को जिला कार्यकारिणी द्वारा बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्यों की विभिन्न समस्याओं की सूची तैयार कर आगामी सप्ताह अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का निर्णय लिया गया।
सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अनेक प्रधानाचार्यों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ.ममता शर्मा,डॉ. अतुल जैन,डॉ.नीलम जैन,डॉ.पीयूष शर्मा,डॉ. प्रीति नागपाल, मुकेश शर्मा सहित अन्य प्रधानाचार्य शामिल रहे।