Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra Local News: Trans Yamuna doctors celebrated the New Year with music, fun…#agranews
आगरा

Agra Local News: Trans Yamuna doctors celebrated the New Year with music, fun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रांस यमुना के डॉक्टरों ने म्यूजिक, मस्ती और धमाल के साथ मनाया नया साल.

ट्रांस यमुना क्षेत्र के चिकित्सकों ने नववर्ष का स्वागत एक भव्य एवं यादगार समारोह के साथ किया। इस अवसर पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ ग्रीन हेल्थ और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. शरद गुप्ता रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के आपसी संबंध पर प्रकाश डालते हुए सभी को हरित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वाई. बी. अग्रवाल ने सभी उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत करते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. पीयूष गुप्ता ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए नववर्ष में नए उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं को डॉ. नीलम कुशवाह एवं डॉ. अनिता गुप्ता ने कुशलता से संभाला, जिसके चलते समारोह अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रहा। मस्ती, संगीत और आपसी सौहार्द के माहौल में ट्रांस यमुना के डॉक्टरों ने नए साल का स्वागत पूरे जोश और उल्लास के साथ किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. उमाकांत गुप्ता, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. मयंक बंसल, डॉ. अमित नारायण गुप्ता, डॉ. कार्तिक सिंघल, डॉ. अमित सिंह, डॉ. रजत उपाध्याय, डॉ. मनोज यादव, डॉ. एन.के. शर्मा, डॉ. शोभित सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 8th February 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

error: Content is protected !!