Postmortem of Mukhtar Ansari’s body will last for three hours,
Agra Lock down 4.0 : FIR lodged in lock down violation in Agra
आगरालीक्स.. आगरा में रेप पीडिता के घर भाजपा विधायक और उनके पति पूर्व मंत्री पहुंचे, लोगों की भीड लग गई, उन पर लॉक डाउन उल्लंघन और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के पिनाहट के एक गांव में युवती के साथ रेप की घटना के बाद भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह पहुंचे। यहां कुछ लोग पूर्व मंत्री का वीडियो बनाने लगे, इसे लेकर हंगामा होने लगा, पुलिस ने हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा
यह मामला तूल पकडता चला गया, पूर्व मंत्री के आने के बाद भीड लगने पर पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन और महामारी एक्ट में पुलिस ने पांच नमजद सहित 30 35 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें नामजद पडुआपुरा निवासी उदयवीर, गौरव, रामबृज, रजत, ब्रजेश सिंह हैं।
भाजपा के पूर्व सांसद ने पूर्व मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
इस मामले में भाजपा के पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल ने अपनी ही पार्टी के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि लॉक डाउन के उल्लंघन में सभी पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए, पुलिस ने प्रभावशाली लोगों को बचा दिया है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि दुष्कर्म पीडिता और उसके परिजनों पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है, इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।