आगरालीक्स ..आगरा सीट से भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल और बसपा के मनोज सोनी के बीच कांटे की टक्कर रही, इस सीट पर नतीजे आ गए हैं, भाजपा के एसपी सिंह बघेल ने बसपा के मनोज सोनी को 2 16 लाख वोट से हराया है।
फतेहपुर सीकरी से रिकॉर्ड जीत
आगरा की फतेहपुर सीकरी से भाजपा की प्रदेश में रिकॉर्ड जीत दर्ज हुई है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर करीब 5 लाख वोट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को 491529 से अधिक वोट से हराया है, अभी डाक मत पत्र इस गणना में शामिल नहीं हुए हैं। 37 राउंड होने थे, सभी राउंड की मतगणना हो चुकी है।
पीएम मोदी से ज्यादा अंतर से जीत
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से 4 लाख 79 हजार 505 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। जबकि फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राज कुमार चाहर ने पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को 491529 से अधिक वोट से हराया है,
वाराणसी लोकसभा सीट भाजपा 479505 मतों से जीती
भाजपा नरेंद्र मोदी-674664
सपा शालिनी यादव-195159
कांग्रेस अजय राय-152528
पफतेहपुर सीकरी सीट से 491529 से अधिक वोट से जीत
भाजपा राज कुमार चाहर 662351
कांग्रेस राजबब्बर 170822
गठबंधन गुडडू पंडित 167137
भाजपा बढ़त 491529
नोटा 10660
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा एसपी सिंह बघेल 646875
बसपा मनोज सोनी 435329
कांग्रेस प्रीता हरित 44877
नोटा 5817