आगरालीक्स.. आगरा में कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी, 11 बजे से रुझान आने लगेंगे और दोपहर एक बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। फतेहपुर सीकरी सीट पर सभी की नजर, 20 प्रत्याशियों के लिए 21.49 लाख वोट डाले गए। ( Agra Loksabha 2024 Counting)
आगरा सुरक्षित सीट के लिए गल्ला मंडी फिरोजाबाद आगरा रोड और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मंडी समिति खेरागढ़ में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। फतेहपुर सीकरी की मतगणना 28 चक्रों में होगी और आगरा सीट की मतगणना 34 चक्र में होगी। शाम चार बजे तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।
आगरा में सात मई को 4060 बूथों पर 38.71 लाख मतदाताओं में से 21.49 लाख मतदताओं ने किया था मतदान
पुरुष मतदाता 12.05 लाख
महिला मतदाता 9.43 लाख
आगरा सुरक्षित सीट 11 प्रत्याशी
भाजपा एसपी सिंह बघेल
बसपा पूजा अमरोही
सपा सुरेश चंद कर्दम
आदर्श समाज पार्टी चंद्रपाल
लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी जितेंद्र गौतम
भारतीय मजदूर जनता पार्टी सर्वेश कुमार
बहुजन मुक्ति पार्टी महेंद्र सिंह
भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी कुलदीप कुमार
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया आराम सिंह
निर्दलीय पूजा
निर्दलीय हसनूराम आंबेडकरी
फतेहपुर सीकरी सीट 9 प्रत्याशी
भाजपा राजकुमार चाहर
बसपा रामनिवास शर्मा
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार
प्रोउस्टिट ब्लॉक इंडिया गिर्राज सिंह
राष्ट्रीय जनसंचार दल वेद प्रकाश
भारतीय मजदूर जनता पार्टी संगीता
राष्र्टीय शोषित समाज पार्टी होतम सिंह
निर्दलीय रामेश्वर सिंह
निर्दलीय कल्लन सिंह