आगरालीक्स…आगरा व्यापार मंडल व्यापार संगठन का त्रिवार्षिक चुनाव और आमसभा होटल ग्रांड में 21 मार्च को. होली मिलन समारोह भी होगा. हॉलीवुड तकनीक से बनने वाली फिल्म रामायण की भी होगी घोषणा…
फिल्म निर्माता गुरु स्वरूप श्रीवास्तव होंगे मुख्य अतिथि
आगरा व्यापार मंडल व्यापार संगठन द्वारा इस वर्ष आमसभा, त्रिवार्षिक चुनाव एवं होली मिलन का कार्यक्रम 21 मार्च रविवार को सुबह 10:30 बजे से होटल ग्राण्ड आगरा कैंट रोड पर आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम में सुबह आम सभा उसके बाद त्रिवार्षिक चुनाव और फिर उसके बाद होली मिलन कार्यक्रम होगा. इस होली मिलन कार्यक्रम में कला प्रेमी, फिल्म निर्माता एवं समाजसेवी मूल रूप से आगरा निवासी एवं वर्तमान में मुंबई निवासी गुरु स्वरूप श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और इस कार्यक्रम में अपनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर हॉलीवुड तकनीक से बनने वाली आगामी फिल्म रामायण की घोषणा करेंगे. इसके अतिरिक्त इस होली मिलन कार्यक्रम में नगर के अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे.यह जानकारी नीतू अग्रवाल ने दी.
- Agra breaking news
- agra bulletin
- agra bulletin news
- Agra city news
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live
- Agra Live news
- Agra news
- Agra news in hindi
- agra news latest
- agra online news
- agra police
- Agra update
- Agra update news
- Breaking news agra
- Hindi news
- Hindi news agra
- latest news agra
- online hindi news
- online news agra
- आगरा न्यूज