आगरालीक्स…12 अप्रैल को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाईकोर्ट में लगाई सुरक्षा की गुहार. कहा—घर पर हो चुका है हमला. सख्त कार्रवाई हो और निष्पक्ष जांच की मांग
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सासंद रामजी लालसुमन और उनके बेटे पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने आवास पर करणी सेना के कथित हमले के आरोपियों के खिलाफसख्त कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
करणी सेना ने दी है चेतावनी
राज्यसभा में बहस के दौरान सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से राणा सांगा पर विवादित बयान दिया गयाथा जिससे करणी सेना नाराज हो गई थी. 26 मार्च को करणी सेना ने आगरा स्थित सांसद के आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन कियाथा. इसके बाद सांसद रामजीलाल सुमन के बेटे रणधीर सुमन ने मामले में हरीपर्वतथाने में अज्ञात भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसमें बताया गया कि करणी सेना एवं अन्य राजपूत संगठनों ने रामजीलाल सुमन से माफी मांगने की मांग करते हुए 12 अप्रैल को दोबारा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.