आगरालीक्स ….Agra News आगरा में विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेया दीपक और आयुषी सिंह ने मारी बाजी। ( Agra News : Shreya Deepak & Aayushi win Debate Competition)
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सेठ पदम चन्द जैन प्रबन्ध संस्थान में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयन्ती के अवसर पर राजभवन लखनऊ के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को राजभवन में आयोजित होने वाले भाषण प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागियों के चयन हेतु छह विश्वविद्यालय के समूह ( समूह – 1 ) की विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक विश्वविद्यालय से दो प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि जिस महान विभूति के नाम पर इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय, समानता और गरिमा प्रदान की।
आज हम उनके विचारों को प्रतिभागियों के माध्यम से सुनकर आत्मसात करने के लिये एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दृष्टिकोण के समझ कर अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा श्रेया दीपक ने प्रथम स्थान तथा सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ की छात्रा आयुषी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । दोनों प्रतिभागी दिनांक 14 अप्रैल को को राजभवन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में प्रो. अरूणोदय बाजपेयी, डॉ. अरूण कुमार राघव और डॉ. आनन्द राय सम्मलित थे।