आगरालीक्स…आगरा में फेस्टिव सीजन स्टार्ट, दिवाली से लेकर सहालग तक की वैरायटी मार्केट में उपलब्ध. व्यापारियों को उम्मीद—इस दिन से मार्केट पकड़ेगा जोर
मार्केट में ग्राहकों की चहलकदमी अभी भी कम
इस साल का सबसे बड़ा फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है लेकिन जिस हिसाब से मार्केट में ग्राहकों की चहलकदमी होनी चाहिए, वो अभी पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रही है. शहर के मार्केट दोपहर में सूने नजर आ रहे हैं, हालांकि शाम होने के बाद कस्टमर्स मार्केट में शापिंग करते हुए देखे जा सकते हैं लेकिन फिर भी व्यापारियों का कहना है जिस हिसाब से मार्केट को ग्रो करना चाहिए, वो अभी तक नहीं हुआ है.
दशहरा से मार्केट में उछाल आने की उम्मीद
शहर के व्यापारियों का कहना है कि 12 अक्टूबर को दशहरा है. इसके बाद से मार्केट, खासकर कपड़ा व जूता बाजार में रौनक देखने को मिलेगी. व्यापारियेां ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अगले शनिवार और रविवार को मार्केट में ग्राहकों की अच्छी संख्या दिखाई देगी. व्यापारियों का कहना है कि एक तो इन दो दिनों में लोगों की छुट्टियां भी होंगी तो वहीं दूसरी ओर त्योहारों का समय भी नजदीक होगा. ऐसे में मार्केट में कस्टमर्स का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल सकता है. उनका कहना है कि पिछले वीकेंड पर अच्छी भीड़ हो सकती है.

सहालग तक की वैरायटी उपलब्ध
आगरा के शोरूम हो या फिर दुकानें सभी जगह नया स्टॉक आ चुका है. कपड़ों में तो बच्चें से लेकर बड़ों तक की बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध है. खासकर दिवाली को लेकर बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक ड्रेसेस आ चुकी हैं. इसके अलावा सहालग तक के लिए स्टॉक मंगा लिया गया है.
केवल इन दुकानों पर हो रही अभी खरीदारी
व्यापारियों का कहना है कि नवरात्र में इस समय केवल कपड़ों और ज्वेलरी की खरीदारी की जा रही है. हालांकि आभूषणों की खरीददारी अभी भी कम है. आटो मोबाइल सेक्टर तो नवरात्र की शुरुआत से ही चमकना शुरू हो गया है.