आगरालीक्स…Agra News : केबीसी की हॉट सीट पर आगरा की एक फूड डिलीवरी कंपनी में अकाउंट मैनेजर अमनदीप सिंह को बैठने का मौका मिला। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को प्रसाद भेंट किया। ( Agra News : Agra Food Delivery Account Manager in KBC)
अमरजीत कोहली का मीडिया से कहना है कि उनके बेटे अमनदीप सिंह एक फूड डिलीवरी कंपनी में अकाउंट मैनेजर हैं। वे अपने दादा के साथ केबीसी देखते थे, तभी से उन्होंने केबीसी में जाने का सपना देखा था लेकिन उनकी उम्र कम थी। अब उन्हें केबीसी में जाने का मौका मिला है।
फोन एक फ्रेंड का उत्तर गलत देने से नहीं जीत सके ज्यादा राशि
80 हजार पर पहुंचने के बाद एक सवाल के जवाब के लिए अमनदीप ने फोन ए फ्रेंड का विकल्प चुना लेकिन उनके फ्रेंड ने गलत जवाब दे दिया। इससे वे 10 हजार रुपये ही जीत सके। उनके साथ उनकी पत्नी प्रिया कोहली भी गईं थीं, उन्होंने महानयक अमिताभ बच्चन को कड़ा प्रसाद भी भेंट किया।