Friday , 16 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro: 21 pillars are ready for metro from Khandari to Sikandra on the highway in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Metro: 21 pillars are ready for metro from Khandari to Sikandra on the highway in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर खंदारी से सिकंदरा तक मेट्रो के लिए 21 पिलर बनकर हुए तैयार. 190 पाइल भी हुए तैयार….जानें कितने पाइल और पिलर किए जाने हैं तैयार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में तेज गति के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस भाग में अब तक 190 का पाइल का निर्माण पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही अब तक 26 पाइलकैप एवं 21 पिलर का निर्माण किया जा चुका है।

बता दें कि प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग (आईएसबीटी से सिकंदरा) में कुल 654 पाइल, 150 पाइलकैप एवं 150 पियर का निर्माण किया जाना है, जिसमें से अब तक 190 पाइल, 26 पाइलकैप एवं 21 पिलर का निर्माण किया जा चुका है।

इसके साथ ही यूपी मेट्रो द्वारा इस भाग में कुल 124 पियरकैप का परिनिर्माण किया जाना है, जिसमें से अब तक 12 पियरकैप सफलतापूर्वक रखे जा चुके हैं। इस भाग के लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप, यू गर्डर आदि की कास्टिंग की जा रही है।

ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मनःकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक सफलतापूर्वक मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। वहीं, इस कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शेष चार भूमिगत स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है, फिलहाल यहां फिनिशिंग एवं सिस्टम आदि का काम किया जा रहा है। इस भाग में टनल निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The renovated RSS office ‘Madhav Bhawan’ was inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरएसएस के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘माधव भवन’ का हुआ भव्य लोकार्पण....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Manish Agarwal elected chairman of the 7-member election committee for the Agra National Chamber elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Makar Sankranti festival celebrated with charity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति पर 5 हजार से अधिक जगहों पर भंडारा...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

error: Content is protected !!