आगरालीक्स…महाकुंभ में आज भगदड़ में कितनी मौत हुई. सरकार ने 17 घंटे बाद किया मौत का आधिकारिक आंकड़ा जारी…जानें
प्रयागराज महाकुंभ में देर रात 1 से 2 बजे के बीच संगम घाट पर अखाड़ा मार्ग पर हुई भगदड़ से अफरातफरी मच गई. घायलों को महाकुंभ क्षेत्र में बनाए गए अस्पतालों में भर्ती कराया गया. भगदड़ के 17 घंटे बाद बुधवार रात साढ़े छह बजे सरकार ने मरने वालों की आधिकारिक जानकारी दी है.
भगदड़ में 30 की मौत, 25 की हुई पहचान
सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार रात एक से दो बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है, इनमें से 25 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है. पांच लोगों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है.
अब स्थिति नियंत्रण में
महकुंभ मेले में भगदड़ के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान किया. अभी स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस भीड़ को व्यवस्थित करने की हर संभव कोशिश कर रही है. आम लोगों के लिए भी स्नान की कई घाटों पर व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रशासन का अनुराध है कि आप जहां पर भी हैं वहीं स्नान का लाभ ले लीजिए. संगम नोज की तरफ न आएं.
अखिलेश यादव ने भी की अपील
सपा अध्यक्ष अखिलेश याद ने भी अपने एक्स एकाउंट पर लिखा हम उत्त्र प्रदेश की दयालु जनता व स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह करते हैं कि वो अपने गांव बस्ती शहर में जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें. सरकार को इस तरह के बड़े प्रबंधन के लिए स्वंय तैयार रहना चाहिए था लेकिन न तो सरकार अब ऐसा कर सकती है और न ही उनकी तरफ से ऐसा करने की कोई संभावना दिख रही है. ऐसे गंभीर हालातों में श्रद्धालुओं की सेवा करना भी महाकुंभ के पूण्य से कम नहीं है.