Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra Metro: Civil works for ISBT-Sikandra stretch also progressing rapidly towards completion…#agranews
आगरा

Agra Metro: Civil works for ISBT-Sikandra stretch also progressing rapidly towards completion…#agranews

250

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक इसी महीने शुरू हो सकती है मेट्रो. स्टेशन तैयार, हरी झंडी मिलने का इंतजार. आईएसबीटी—सिकंदरा स्ट्रेच के लिए सिविल कार्य भी तेजी से समाप्ति की ओर

आगरा में आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन इसी महीने में शुरू हो सकता है. सभी पांचों स्टेशन पूरी तरह से तैयार हैं और अब सिर्फ हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इधर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रथम कॉरिडोर के शेष एलिवेटेड भाग (आईएसबीटी से सिकंदरा) हेतु रुनकता स्थित कास्टिंग यार्ड में अंतिम यू-गर्डर की कास्टिंग का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान आगरा मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारीयों ने पूजा-अर्चना करने के बाद पारंपरिक तरीके से नारियल फोड़कर कास्टिंग की शुरूआत की। बता दें कि 28 मीटर लंबे इस यू-गर्डर का वजन लगभग 165 टन है।

पारंपरिक गर्डर के ऊपर यू गर्डर के फायदे
यू-गर्डर के प्रयोग से न सिर्फ समय की बचत होती है बल्कि निर्माण लागत में भी कमी आती है। यह यू गर्डर पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाले बॉक्स गर्डर की तुलना में ज्यादा प्रभावी एवं उपयोगी है। अंग्रेजी अक्षर 'यू' जैसा आकार होने के कारण इसके दोनों छोर पर अधिक जगह मिलती है, जिससे यहां आसानी से सिग्नलिंग उपकरण लगाये जा सकते हैं। प्रीकास्ट तकनीक के जरिए कास्टिंग यार्ड में यू-गर्डर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद ट्रक के जरिए यू- गर्डर को साइट पर ले जाकर क्रेन की मदद से दो पिलर्स के बीच में रखा जाता है। इस तकनीक के जरिए निर्माण स्थल के आसपास राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

आईएसबीटी से सिकंदरा के बीच बन रहे कॉरिडोर में लगभग 272 यू गर्डर का प्रयोग किया जाना है। अबतक लगभग 220 यू गर्डर्स का परिनिर्माण (इरेक्शन) भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। आज अंतिम यू गर्डर की ढलाई के बाद कास्टिंग यार्ड में प्री कास्ट सिविल स्ट्रक्चर्स के कंस्ट्रक्शन का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन हैं। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों है, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन हैं।

इस कॉरिडोर में 6 कि. मी. लंबे प्रायोरिटी सैक्शन में सफलतापूर्वक मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Models and self-confidence of little scientists win hearts at DEI PV Primary School in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के डीईआई पीवी प्राथमिक ​स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल्स और...

आगरा

Find out the auspicious timing for the Lakshmi-Ganesha puja for homes and offices this Diwali

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

error: Content is protected !!