आगरालीक्स…आगरा में लगी मानसूनी बारिश की झड़ी. हवा चलने से मौसम हुआ सुहाना. उमसभरी गर्मी से मिली राहत. जानें कल कैसा रहेगा मौसम
आगरा में सुबह से ही रिमझिम बारिश की झड़ी लगी हुई है. कभी तेज तो कभी हल्की बरसात का क्रम जारी है. इधर हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. तापमान भी कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश का यह क्रमा आज रात को और कल भी पूरे दिन जारी रह सकता है. मंगलवार से शुरू हुई बारिश आज बुधवार सुबह तक 53 एमएम हो चुकी थी. यह आगरा की पहली मानसूनी बारिश है जिसमें आगरा पूरी तरह से भीग रहा है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 08/07/26) 28.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/07/26) 25.4
Departure from Normal(oC) -2.2
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 53