Thursday , 15 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro: Metro will start from Taj East Gate to ISBT from the month of July!
टॉप न्यूज़

Agra Metro: Metro will start from Taj East Gate to ISBT from the month of July!

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो का सफर आईएसबीटी तक हो जाएगा शुरू. हाइवे पर तेजी से चल रहा काम. इन पांच स्टेशनों के बीच भी शुरू होगी मेट्रो

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट पर इस समय शहर में तेजी से काम चल रहा है. ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर तक आगरा मेट्रो छह स्टेशनों के इस समय चल रही है. लेकिन आगामी कुछ महीनों के अंदर ही मेट्रो आईएसबीटी तक शुरू कर दी जाएगी. हाइवे पर इसका काम तेज गति से चल रहा है. मनकामेश्वर से एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज के बाद आईएसबीटी पर भी मेट्रो का संचालन जुलाई में शुरू होने की संभावना है.

आईएसबीटी को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों का निर्माण अपने अंतिम स्तर पर है. एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज अंडरग्राउंड ही हैं, जबकि हाइवे से मेट्रो ऐलिवेटेड हो जाएगी और खंदारी होते हुए आईएसबीटी पर स्टेशन बनाया जाएगा. इस आईएसबीटी स्टेशन को बस स्टैंड से भी जोड़ा जाएगा जिससे कि यात्रियों को सीधे लाभ मिले. इसके बाद के दो स्टेशन गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा हैं. गुरुद्वारे के पास ही गुरुद्वारा गुरु का ताल स्टेशन एलिवेटेड होगा और सिकंदरा चौराहे से पहले ही एलआईसी के पास सिकंदरा स्टेशन बनाया जाएगा.

ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन हैं। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन हैं, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 स्टेशन भूमिगत हैं। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The renovated RSS office ‘Madhav Bhawan’ was inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरएसएस के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘माधव भवन’ का हुआ भव्य लोकार्पण....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Manish Agarwal elected chairman of the 7-member election committee for the Agra National Chamber elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Makar Sankranti festival celebrated with charity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति पर 5 हजार से अधिक जगहों पर भंडारा...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

error: Content is protected !!