आगरालीक्स आगरा के छात्रों ने जानी बकरियों की प्रजाति, आईवीएफ तकनीकी के बारे में जाना।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आगरा के तत्वाधान में कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों हेतु वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला का भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह ,मथुरा किया गया।
डॉ.भुवनेश्वर राय एवं डॉ.अनुपम कृष्ण दीक्षित, प्रधान वैज्ञानिक ने विद्यार्थियों को व्याख्यान में कई महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया जो न सिर्फ एक संबंधित व्यवसायी को पता होना चाहिए बल्कि एक आम जन को भी इसकी जानकारी होनी चाहिएl उन्होंने बकरियों की प्रजातियों, शोध, आईवीएफ तकनीक ,वर्तमान समय से डबल लेयर मांस, बुंदेलखंडी, बीटल आदि प्रजातियों, किसानों को दिये जाने वाले परीक्षण तथा बकरियों से बनने वाले डेयरी उत्पाद के बारे में विस्तृत में जानकारी दी जो विद्यार्थियों के लिए बहुत ही रुचिकर व उत्साहवर्धक रही और वह इसे भविष्य में अपने करियर के रूप में भी अपना सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरित कर एक फीडबैक फॉर्म भराया गया।