Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra Metro Update: Tunneling for Agra underground metro stations will start from December…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Metro Update: Tunneling for Agra underground metro stations will start from December…#agranews

159

आगरालीक्स…आगरा में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशंस के लिए दिसंबर से शुरू होगी सुरंग बनना. 7 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए पहले इतने किमी. खोदी जाएगी सड़क

आगरा में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशंस बनाने काकाम तो कई दिन से शुरू कर दियागया है लेकिन अब जल्द ही सुरंग की खुदाई का काम शुरू किया जाएगा. ताजमहल से जामा मस्जिद तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी सुरंग तीन मेट्रो स्टेशंस के लिए बनाई जाएगी. सुरंग की खुदाई टनल बोरिग मशीन से की जाएगी. इसके लिए रामलीला मैदान में लॉन्चिंग शाफ्ट का ढांचा तैयार कर लिया गया है. यहीं से पहली टीबीएम ताजमहल की तरफ सुरंग की खुदाई शुरू करेगी. दिसंबर तक टीबीएम आगरा पहुंचना शुरू हो जाएंगी.

पहले चरण में बनेंगे तीन अंडरग्राउंड स्टेशन
आगरा में यूं तो ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत स्टेशन बनाए जाने हैं लेकिन पहले चरण के लिए ताजमहल से जामा ​​मस्जिद तक तीन अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए खुदाई की जाएगी. ये स्टेशन तामहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद होंगे. सबसे पहले आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन बनेगा. बता दें कि रामलीला ग्राउंड में कट एंड कवर प्रणाली के तहत 130 मीटर लंबाई एवं 25 मीटर चौडाई वाले ट्रैक क्रॉसओवर (ट्रेन के ट्रैक बदलने का स्थान) का निर्माण किया जा रहा है. जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एक छोर पर बन रहे क्रासओवर के अग्रिम भाग से दो टीबीएम को लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद दोनों टीबीएम आगरा फोर्ट होते हुए ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक लगभग 2.65 कि. मी. टनल का निर्माण करेंगी.
वहीं, मेट्रो डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाली डिपो लाइन में कर्व यू गर्डर को परिनिर्माण शुरू कर दिया है. आगरा मेट्रो टीम द्वारा डिपो लाइन में कुल 40 कर्व यू-गर्डर का परिनिर्माण किया जाना है. वायाडक्ट को घुमाव देने हेतु प्रयोग किए जा रहे कर्व यू-गर्डर की लंबाई 23 मीटर है. एक कर्व कर्व यू-गर्डर का वजन लगभग 150 टन है.

गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे. ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!