Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Alert News: Yellow alert of heavy rain in many cities of UP till October 8…#agranews
आगराटॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Alert News: Yellow alert of heavy rain in many cities of UP till October 8…#agranews

173

आगरालीक्स…यूपी के कई शहरों में 8 अक्टूबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट. जानिए क्या है आगरा में बारिश के चांस

दशहरा पर आज यूपी के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है. इनमें कानपुर, मेरठ और लखनऊ मुख्य हैं. इसके अलावा आगरा में भी देर शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो बारिश का यह दौर फिलहाल रूकने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, झांसी, महोबा, बांदा, रामपुर नगर, उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, कौशांबी, बंदायू, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, कबीरनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलया, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज जिले शामिल हैं. यहां बारिश 8 अक्टूबर तक जारी रह सकती है. इसके बाद ही राहत मिलेगी.

आगरा में कल हो सकती है भारी बारिश
आगरा का मौसम बदलने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने कल गुरुवार को आगरा में भारी बारिश के आसार जताए हैं. यही नहीं अगले दो से तीन दिन बारिश हो सकती है. मौसम के बदलाव और बारिश का असर आज यूपी के कई जिलों में देखने को मिल गया है. कानपुर मेरठ सहित कई इलाकों में बारिश हुई है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कल यानी गुरुवार को आगरा में भी बारिश हो सकती है. इससे तापमान में कमी आएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!