आगरालीक्स …एनडीए से राष्ट्रपति पद के दावेदार रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक के लिए आगरा के विधायकों को मौका मिला है, बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह,, राम प्रताप चौहान सहित मथुरा के विधायक पूरन प्रकाश को प्रस्तावक बनाया गया है।
17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, इसके लिए एनडीए के प्रत्याशी बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद हैं तो यूपीए की प्रत्याशी मीरा कुमार हैं। एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के लिए आगरा के बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह, एत्मादपुर से विधायक राम प्रताप चौहान और मथुरा से विधायक पूरन प्रकाश को प्रस्तावक बनाया गया है।
यह है वोट का गणित
राष्ट्रपति चुनाव में कुल वोट के 48 फ़ीसदी वोट एनडीए के पास हैं. इनमें से 40 फ़ीसदी केवल बीजेपी का है. दूसरी तरफ़ एआईएडीएमके के पांच फ़ीसदी, बीजेडी के तीन प्रतिशत, टीआरएस के दो फ़ीसदी, जेडीयू के दो फ़ीसदी से कम और वाईएसआरसीपी और आईएनएलडी दोनों के मिलाकर दो फ़ीसदी वोट हैं. इन सभी के मिलाकर 14 फ़ीसदी वोट हैं.
इन पार्टियों ने भी एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का फ़ैसला किया है. ऐसे में रामनाथ कोविंद के पक्ष में 62 फ़ीसदी वोट हैं. अभी कांग्रेस और उसके सहयोगियों के पास महज 34 फ़ीसदी वोट हैं.
अगर यही स्थिति रही हो मीरा कुमार की मौजूदगी रस्मअदाएगी के सिवा कुछ और नहीं रह जाएगी. राष्ट्रपति चुनाव में कुल वोट 10,98,903 हैं. इन वोटों में 5,49,408 सांसदों के और 5,49,495 विधायकों के वोट हैं. राष्ट्रपति चुने जाने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 50 फ़ीसदी वोट चाहिए.
जानिए किसपार्टी के पास हैं कितने वोट-
बीजेपी- 4,42,117
कांग्रेस- 1,61,478
टीएमसी- 63, 847
टीडीपी- 31,116
शिव सेना- 25, 893
समाजवादी पार्टी- 26,060
सीपीएम- 27,069
बीएसपी- 8,200
जेडीयू- 20, 935
आरजेडी- 18,796
डीएमके- 18, 352
एनसीपी- 15, 857