आगरालीक्स… आगरा में निकाय चुनाव को प्रशासनिक अमला जुटा। ईवीएम का हर बटन चेक होगा। डीएम ने मतदान व मतगणना की तैयारियों को परखा। दिशा-निर्देश दिए।

चार मई को मतदान, 13 को है मतगणना
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत 04 मई को मतदान प्रक्रिया एवं 13 मई को होने वाली मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से मण्डी समिति का स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रत्याशियों के क्रम, चुनाव चिन्ह चेक कर लें

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चहल ने चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को ईवीएम के प्रत्येक बटन को चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन में सभी प्रत्याशियों के क्रम तथा चुनाव चिन्ह एवं सम्बन्धित जानकारी को जांचकर प्रक्रिया पूर्ण कर लें, जिससे कि मतदान प्रक्रिया में तथा पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
रिजर्व ईवीएम की जांच के भी निर्देश
रिजर्व में रखी गई ईवीएम की समुचित जांच करके सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर कार्मिकों के लिए बैरिकेडिंग के द्वारा अलग से रास्ता बनाया जाये तथा एजेंटों के लिए अलग से बैरिकेडिंग के माध्यम से रास्ता भी बनाया जाये। उन्होंने मतगणना स्थल पर वाहनों के आवागमन उनके स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि पार्किंग पर साइन बोर्ड लगाया जाए।
मीडिया गैलरी का स्थान भी निश्चित
एडीएम सिटी अनूप कुमार बताया कि स्ट्रांग रूम व प्रेक्षक रूम, मीडिया गैलरी आदि का स्थान निश्चित कर दिया गया है।
कंट्रोल रूम भी बनाया गया
चुनाव से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या व शिकायत हेतु एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।
चुनाव सामग्री को अलग टेबल
एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव
ने बताया कि पोलिंग पार्टी/पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए अलग से टेबल बनाए जायेंगे। मतदान एवं मतगणना में
किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं