नईदिल्लीलीक्स… जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल माह में 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा। अब तक का सर्वाधिक कर संग्रह। पीएम मोदी ने ट्विट कर अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर।

मार्च में भी बने रिकॉर्ड को तोडा
वित्त मंत्रालय की ओर से दिए आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है जो अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा था।
पिछली साल से 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा
बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था। यानी एक साल पहले के मुकाबले इस साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपये ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ है।

कम टैक्स रेट के बावजूद कलेक्शन में रिकॉर्ड इजाफाःपीएम
पीएम मोदी ने रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन पर ट्विट किया कि ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी खबर है। कम टैक्स रेट के बावजूद कलेक्शन में रिकॉर्ड इजाफा बताता है कि जीएसटी कैसे इंटीग्रेशन और अनुपालन में सफल रहा।