आगरालीक्स…आगरा में मेयर पद पर भाजपा और बसपा प्रत्याशी का आज नाम हो सकता है घोषित। दोनों के प्रत्याशी तय, जानें किसको टिकट मिलने की संभावना। नामांकन का कल अंतिम दिन।

आगरा नगर निगम का गठन 1989 में हुआ था, उसके बाद से लगातार भाजपा मेयर पद पर जीत रही है। 17 अप्रैल तक नामांकन होने हैं, ऐसे में आज भाजपा और बसपा के मेयर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। दोनों ही पार्टियों में मेयर पद पर नाम लगभग तय हो गया है।
भाजपा से हेमलता दिवाकर हो सकती हैं प्रत्याशी
भाजपा में मेयर पद के लिए तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया गया। इसमें पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर, ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी की पुत्रवधु कल्पना पिप्पल और अनीता खरे हैं। जनप्रतिनिधि की पुत्री और दूसरे की पत्नी का नाम पैनल में शामिल नहीं है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भाजपा में मेयर पद पर हेमलता दिवाकर दौड़ में सबसे आगे हैं, आज प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
बसपा में भी आज प्रत्याशी हो सकता है घोषित
बसपा ने 41 पार्षदों के नामों की घोषणा कर दी है। मेयर पद पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किरन केसरी और लता वाल्मीकी का नाम है। इसमें से लता वाल्मीकी आगे चल रही हैं, इनके नाम की आज घोषणा हो सकती है।
सपा ने खेला जाटव कार्ड, युवा जूही प्रकाश केा बनाया मेयर प्रत्याशी
सपा ने पहले ललिता जाटव को प्रत्याशी घोषित किया। रात तक प्रत्याशी बदल दिया। युवा एमबीए जूही प्रकाश जाटव को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने युवा प्रत्याशी के माध्यम से जाटव कार्ड खेला है।