आगरालीक्स ..आगरा से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी सात दिन नहीं चलेगी, आगरा दिल्ली रूट पर 400 से अधिक ट्रेनें 24 फरवरी से एक मार्च तक निरस्त की गई हैं। ओल्ड फरीदाबाद में चौथी लाइन को जोडने के के काम के चलते 24 फरवरी से एक मार्च मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे 24 फरवरी से एक मार्च तक आगरा दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन नहीं हो सकेगा।
ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर चौथी लाइन बन चुकी है, इसे जोडने का काम चल रहा है। इसके लिए 24 फरवरी से एक मार्च तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे दिल्ली से पलवल और पलवल से दिल्ली होकर जाने वाली 400 से अधिक लोकल, एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रहेंगी।