आगरालीक्स…आगरा में दो दिन बारिश के आसार. सुबह ठंडी हवाओं ने फिर से महसूस कराई हल्की सर्दी. अधिकतम तापमान के बाद न्यूनतम तापमान भी हुआ कम…
आगरा में दो दिन से ठंडी हवाएं चल रही हैं. जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. ठंडी हवाओं का प्रभाव इतना है कि सोमवार सुबह हल्की सर्दी महसूस हुई. हालांकि दिन निकलने के साथ तेज धूप निकली और दोपहर में धूप का तेज प्रभाव देखने को मिला. लेकिन इसके बाद भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दो दिन 19 और 20 मार्च को बारिश के आसार बन रहे हैं. हालांकि इससे तापमान पर कोई ज्यादा खास असर नहीं होगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 16/03/26) 34.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/03/26) 17.1
Departure from Normal(oC) 2.0