आगरालीक्स….. आगरा में गंगा दशहरा पर छात्र यमुना में डूबा, बलदेव में यमुना में डूबे युवक की तलाश।

गंगा दशहरा पर मंगलवार सुबह से ही यमुना में स्नान करने के लिए लोग पहुंचने लगे। आगरा में यमुना के अकबरा घाट, रुनकता में 10 साल का कुनाल पुत्र धीरज यमुना में स्नान करते समय डूब गया। स्थानीय लोगों ने कुनाल की तलाश शुरू कर दी, करीब आधे घंटे की तलाश के बाद कुनाल को यमुना से बाहर निकाला जा सका। उसे स्थानीय लोग अस्पताल लेकर गए हैं।
बलदेव में युवक डूबा
मथुरा के बदलेव में यमुना के खडैरा घाट में स्नान करने का 18 साल का रोहित पुत्र विजय सिंह डूबने लगा, उसने बचने के काफी प्रयास किए, उसके साथ आए लोगों ने रोहित को बचाने के लिए शोर मचाया। मगर उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। यमुना में उसकी तलाश की जा रही है।