नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने बोलना बंद कर दिया था।लोग वीडियो बनाते रहे। सात दिन की रिमांड पर…
लड़की के बोलना बंद करने से गुस्साया युवक
पुलिस के मुताबिक राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सोलह साल की लड़की की एक युवक से जान-पहचानती थी लेकिन लड़की ने कुछ दिनों से उससे बोलना बंद कर दिया।
हत्या करने के बाद सिर पर पत्थर भी मारा
पुलिस के मुताबिक परिचित युवक साहिल ने बीच रास्ते में किशोरी को पकड़ लिया और एक के बाद एक चाकू से गोद डाला। बाद में पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।
तमाशबीन लोग वीडियो बनाते रहे
शर्मनाक बात यह रही कि लोग इस नजारे को तमाशबीन बने देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के शरीर में कम से कम 20 बार चाकू से वार किए गए। आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।