आगरालीक्स….गुरु पूर्णिमा मेले पर रेलवे की बल्ले—बल्ले. 104 स्पेशल ट्रेनें चलीं. एक सप्ताह में 2.87 लाख यात्रियों ने किया सफर. जानिए इनसे कितना मिला राजस्व. पिछले साल से 29 प्रतिशत अधिक…
मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरुप के दिशा-निर्देशन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री असद सईद,अपर मंडल रेल प्रबंधक/परि.वीरेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला के लिए टीम बनाई गयी,जिसमे सभी विभागों की अहम भूमिका रही| गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला में 27 जून से 04 जुलाई तक कुल 287410 यात्रियों ने लगभग 26227304 ( 02 करोड़ 62 लाख ) रुपये के टिकट खरीदे जबकि पिछले वर्ष 2022 के मेला में कुल 226854 यात्रियों ने 19266152 रुपये के टिकट खरीदे गये |जिससे पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब 29 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया है। इससे रेलवे को पिछले वर्ष की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त हुई है| गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला स्पेशल ट्रेनो का सुरक्षित परिचाल को सुनिश्चित करने में परिचालन टीम/ वाणिज्यक टीम और मेला कंट्रोल रूम से हर पल स्थिति का जायजा लिया गया।

गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों को लाने और वापस ले जाने के लिए रेलवे द्वारा कुल 104 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया जिसमे 66 स्पेशल ट्रेन और 38 ट्रेनों को विस्तृत किया गया | ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर तीर्थ यत्रियो को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया | गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला स्पेशल ट्रेन की अबाध व सुरक्षित परिचाल को सुनिश्चित करने के क्रम में परिचालन टीम और मेला कंट्रोल रूम से हर पल स्थिति का जायजा लिया गया| नये फुट ओवर ब्रिज से यात्रियों को आने जाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई । भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के ठहराव के समय में भी इजाफा किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार पर्याप्त रेलवे पुलिस बल लगाया गया था तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे एवं कंट्रोल रूम से अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गयी | तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पांडाल, पेयजल साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय एवं आतिथ्य,चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की गई |
टिकट चेकिंग कर्मचारियों का सराहनीय कार्य
गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेले में आए एक तीर्थयात्री को गोवर्धन स्टेशन पर हार्ट अटैक आ गया था l टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा त्वरित सहायता और प्राथमिक उपचार देकर यात्री की जान बचाई गई| वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सेवा और सुरक्षित तरीके से क्राउड को मैनेज किया गया। स्काउट्स & गाइड्स एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा तीर्थ यात्रियों की सहायता की गयी।