आगरालीक्स…इन 10 बातों का रखेंगे ध्यान तो जीवन में होंगे सफल. आगरा के विवि में कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार परामर्श पर स्टूडेंट्स को दी कई अहम जानकारियां
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, यूनिवर्सिटी एंप्लॉयमेंट ब्यूरो तथा जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन माता बसंती देवी स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज व बायोटेक्नोलॉजी पर किया गया. कार्यशाला में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डी फार्मेसी, पैरामेडिकल साइंसेस बीबीए, बीसीए, बायोटेक आदि के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया. इसमें ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर यूएन शुक्ला ने विद्यार्थियों से आवाहन किया कि यदि वह जीवन में सफल होना चाहते हैं तो उन्हें निम्न 10 बातों पर विशेष ध्यान देना होगा जो इस प्रकार हैं कमिटमेंट, डेडीकेशन, हार्ड वर्किंग, ऑनेस्ट फंक्शनिंग, डिसिप्लिन, कम्युनिकेशन स्किल, प्रेजेंटेशन, डवलप्ड पर्सनैलिटी, मानवीय गुणों का होना तथा मानव जीवन का अंतिम उद्देश्य क्या है. इन बातों को ध्यान में रखकर यदि हम अपने संकल्प को पूरा करने का प्रयास करते हैं तो निश्चय ही न केवल सफलता प्राप्त होती है बल्कि हम समाज में मानवीय गुणों का वर्धन करते हैं.
कार्यशाला में यूनिवर्सिटी एंप्लॉयमेंट ब्यूरो की डिप्टी चीफ सुगंधा जैन ने रोजगार के लिए विद्यार्थियों को किस प्रकार जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराना है तथा किस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में अवसर को तलाशना है इस पर प्रकाश डाला. प्रभा नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर फकी खान ने नर्सिंग क्षेत्र में भविष्य में संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा बताया कि इन पाठ्यक्रमों में फ्यूचर नर्सिंग तक ही सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थी अनंत ऊंचाइयों को छू सकता है. मॉडल कैरियर सेंटर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से पधारे कुलदीप शर्मा ने फार्मिंग में किस प्रकार से प्रोफेशनलिज्म को अप्लाई किया जाए इस पर प्रकाश डाला.

भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी से डॉक्टर भूमिका चौधरी ने फार्मेस, नर्सिंग, पैरामेडिकल साइंसेस में विद्यार्थियों का भविष्य किस प्रकार से सुरक्षित और संरक्षित है इस पर जोर दिया तथा उन्हें यह आश्वस्त किया कि वे वर्तमान समय के सबसे अधिक रोजगार परक पाठ्यक्रमों में से एक पाठ्यक्रम में सम्मिलित हैं भविष्य में विद्यार्थी न केवल पैरामेडिकल फील्ड तक ही सीमित रह सकते हैं बल्कि इस दिशा में देश विदेश में अनंत संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया. अंत में रवि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर डॉ राकेश भटनागर ने विद्यार्थियों से आवाहन किया कि वह संकल्पित होकर समर्पित भाव से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों उनका विद्यालय तथा सभी शिक्षक उनके साथ खड़े हैं. कार्यक्रम में मिस्टर सतीश कुमार प्राचार्य माता बसंती देवी स्कूल ऑफ बायो टेक्नोलॉजी, डॉक्टर राहुल तिवारी प्राचार्य रवि स्कूल ऑफ नर्सिंग, डॉक्टर धर्मेंद्र त्यागी प्राचार्य रवि स्कूल ऑफ पैरामेडिकल, रवि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस प्रशासक मिस्टर एपी मेहरा, मिस्टर भुवनेश कुमार प्राचार्य रवि स्कूल मैप ऑफ फार्मेसी आदि का विशेष सहयोग रहा उपरोक्त कार्यशाला में 58 विद्यार्थियों व 20 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सतीश कुमार द्वारा किया गया तथा निदेशक डॉ राकेश भटनागर के आशीष बचनों के साथ कार्यशाला संपन्न हुई.