Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra News: 108 Kundiya Mahayagya of Mahamayi Kamakhya started in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 108 Kundiya Mahayagya of Mahamayi Kamakhya started in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में मां कामख्या सहस्त्र चण्डी 108 महायज्ञ शुरू. देवी देवताओं की 56 मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा. 21 आचार्यों ने कराया पूजन

वैदित मंत्रोच्चारम के साथ प्रधान कुण्ड के पूजन के साथ मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ। गोहाटी (आसाम) व मिथिनगरी से आए 21 आचार्यों द्वारा विधि विधान के साथ यज्ञ कुण्डों का पूजन कराया। यज्ञ स्थल पर तैयार की गई देवी देवताओं की 56 मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन किया गया। रविवार से 108 कुण्डीय यज्ञ गौ पूजन के साथ 20 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा।

महामायी के यज्ञ स्थल पर मानों समस्त देवलोक पधार आया हो। शिव परिवार, राम दरबार, राधा-कृष्ण, विघ्न विनाशक गणपति, बजरंग बली, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों सहित पंचमुकी मां कामाख्या देवी की आकर्षक मूर्तियां यज्ञ स्थल पर देव लोक का आभास करा रहीं हैं। सभी मूर्यों को एक प्रांगण में सजाया गया है। हर तरफ महामायी कामाख्या देवी की ध्वजाएं लहरा रही हैं। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा आज विधि विधान से पूजन कर यज्ञशाला की आरती की गई। रविवार को प्रातः गौ पूजन के उपरान्त महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ में भाग लेने के लिए 300 से अधिक साधू संत विभिन्न धार्मिक स्थानों से पधारे हैं। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रीराम कथा व शाम 7 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के मुरारीप्रसाद अग्रवाल, यशपाल सिंह चौधरी, वंदना मेड़तवाल, अजय गोयल, राहुल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, डॉ. सुभाष भारती, प्रीतम सिंह लोधी, जयशिव छोकर, विरेन्द्र मेड़तवाल आदि उपस्थित थे।

मेले का आनन्द भी उठाएंगे श्रद्धालू
आगरा। महायज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ स्थल पर ही मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के लिए झूले, धार्मिक सामग्री व खान-पान की स्टॉलें होंगी। यज्ञ स्थल पर साधू संतों के ठहरे के लिए रैन बसेरा व भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

आगरा

Agra News: Before Holi in Agra, FSDA destroyed one quintal of mawa…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले एफएसडीए की जबर्दस्त कार्रवाई. एक क्विंटल मिलावटी...

error: Content is protected !!