आगरालीक्स…. आगरा में कान्वेंट स्कूल के 10 वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत।
छात्र सेना की तैयारी कर रहा था, इसके लिए वह आगरा ग्वालियर हाईवे पर दौड़ लगाने के लिए निकला, ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई।
आगरा के मुबारकपुर इरदातनगर निवासी 17 साल का कुनाल चाहर माही इंटरनेशल स्कूल का 10 वीं का छात्र था, वह सेना की तैयारी भी कर रहा था। इसके लिए सुबह सुबह आगरा ग्वालियर हाईवे पर दौड़ लगाता था। शनिवार सुबह वह हाईवे पर दौड़ लगा रहा था। दो घंटे बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।

ट्रक की चपेट में आने से मौत
परिजन कुनाल की तलाश में निकले, हाईवे पर कुनाल का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था, पास में ही ट्रक खड़ा था। ट्रक की चपेट में आने से कुनाल की मौत हुई थी, ट्रक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ।