आगरालीक्स….आगरा में आज नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव, लेकिन जांचें हुई बहुत कम. जानिए बीते 24 घंटे में कितने लोगों की हुई कोरोना जांच….पूरा अपडेट
आगरा में कोरोना से लगातार राहत मिल रही है. हालांकि बीच बीच में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल जाती है लेकिन ये अब चिंता की बात नहीं रह गई है. लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है. शनिवार को प्रशासन ने कोरोना का बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया, इसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 732 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से एक भी कोरोना मरीज आगरा में नहीं मिला है. इस दौरान 5 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं.

आगरा में अब 11 कोरोना मरीज
आगरा में अब तक 2518100 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, जिसमें से अब तक 36161 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं जिनमें से 35685 लोग ठीक हो चुके हैं. आगरा में अब तक 465 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वर्तमान में आगरा में 11 कोरोना मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है.