नईदिल्लीलीक्स… पंजाब में नये मंत्रिमंडल में 10 मंत्री शामिल। चार करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद दान। साथ में अब तक की प्रमुख खबरें।
पंजाब में मंत्रियों के विभाग बंटवारे को बैठक
पंजाब में शनिवार को भगवत सिंह मान के मंत्रियों ने शपथ ली। 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
आठ मंत्री पहली बार विधायक चुने गए हैं
इसमें 8 मंत्री पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। पांच दलित मंत्री हैं। नेत्र चिकित्सक डा. बलजीत कौर अकेली महिला मंत्री हैं। शपथ ग्रहण के बाद मान मंत्रिमंडल की पहली बैठक हो रही है, जिसमें मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा।
बौद्ध भिक्षु दान कर रहे हैं लॉटरी में निकली राशि
थाईलैंड में लॉटरी में चार करोड़ रुपये जीतने के बाद इस राशि को दान किया जा रहा है। बौद्ध भिक्षु फ्रा क्रू फनोम ने यह लॉटरी जीती है, जिसे वह प्रत्येक जरूरतमंद को नगद राशि के साथ मंदिरों और संगठनो को यह राशि दान कर रहे हैं।
दुकानदार की मदद को खऱीदी थी लॉटरी
बौद्ध भिक्षु का कहना है कि वह लोग लॉटरी और जुए से दूर रहते हैं लेकिन कोरोना काल में एक दुकानदार की मदद को लॉटरी का टिकट खरीदा था। इसके बाद बाकी पैसा दान कर रहे हैं क्योंकि यह पैसा स्वर्ग के देवदूतों का है।
बस पलटने से आठ लोगों की मौत, 20 घायल
कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा में आज एक बस के पलटने के आठ लोगों की मौत हो गई, 20 लोग घायल हो गए, जिसमें कई की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इनमें कई छात्र भी शामिल हैं।