आगरालीक्स…आगरा में गावस्कर और मैक को मिला आजादी का तोहफा. जेल से किए गए रिहा. कुल 11 बंदियों को भी मिली जेल से आजादी…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार में सात बंदियों को रिहाई दी गई. इसमें तीन बंदी जुर्माने की रकम अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास की सजा काट रहे थे, दो बंदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी तथा 60 वर्ष की आयु के दो बंदी अपनी आधी सजा काट चुके थे. वहीं जिला जेल से भी चार बंदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किया गया.
केंद्रीय कारागार से सात बंदी रिहा किए गए जिनके नाम हैं
लेखराज निवासी मुजफ्फरनगर
अज्जू उर्फ अजुआ निवासी बुंलंदशहर
आधार सिंह निवासी ललितपुर
पिल्लू उर्फ रोहताश निवासी बुलंदशहर
भूरा निवासी फिरोजाबाद
इंद्रपाल निवासी ललितपुर
लक्ष्मण सिंह निवासी ललितपुर हैं

केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि लेखराज, अज्जू और आधार सिंह अपनी सजा पूरी कर चुके थे, लेकिन अर्थदंड जमा न कर पाने के कारण अतिरिक्त सजा काट रहे थे. सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा जुर्माने के 21 हजार रूपये जमा करने पर बंदियों को रिहा किया गया. वहीं पिल्लू और भूरा 16 वर्ष से अधिक सजा काट चुके थे. इंद्रपाल और लक्ष्मण सिंह की उम्र 60 वर्ष से अधिक है और दोनों आधी सजा काट चुके हैं.
वहीं जिला जेल से भी चार कैदियों को रिहा किया गया. जिला जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि बंदी गावस्कर, पिंटू उर्फ मैक, मनीष टंडन और राजपत उर्फ राजू को रिहा किया गया है.