Agra News : 11th Standard student found dead in room in Agra #Agra
आगरालीक्स …Agra News : आगरा की सिल्वर एस्टेट कॉलोनी में 11 वीं के छात्र की मौत। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल। ( Agra News : 11th Standard student found dead in room in Agra )
आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता क्षेत्र में सिल्वर एस्टेट कॉलोनी है, यहां मनोज शुक्ला अपने इकलौते बेटे 18 साल के पारस के साथ रहते हैं। पारस कक्षा 11 का छात्र है, परिवार की कलह के कारण पारस भी परेशान था। रविवार को मनोज शुक्ला किसी काम से घर से बाहर गए थे, कुछ देर बाद घर लौटे तो कमरे में उनके बेटे पारस का शव फंदे से लटका हुआ था।
परिजनों का बुरा हाल
पारस का शव कमरे में फंदे पर लटका देख मनोज शुक्ला ने शोर मचा दिया, आस पास के लोग आ गए। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।