आगरालीक्स…आगरा से मुंबई, बंगलोर और हैदराबाद की फ्लाइट का टाइम हो रहा चेंज. इस दिन से फ्लाइट नये समय पर मिलेंगी.जानिए क्या है कारण और क्या है नई टाइमिंग
आगरा से मुंबई, बंगलोर और हैदराबाद की फ्लाइट का समय चेंज होने जा रहा है. इसका कारण सर्दी का आगमन है. दिन छोटे होने के कारण फ्लाइट का समय परिवर्तन किया जा रहा है. इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट अब नये समय पर मिलेंगी.
जानिए क्या है नया समय
बंगलुरु की फ्लाइट 27 अक्टूबर से 2 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी. पहले इसका टाइम 3 बजे था.
मुंबई की फ्लाइट 29 अक्टूबर से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी. पहले इसका टाइम दोपहर 1 बजकर 45 मिनट था.
हैदराबाद की फ्लाइट 29 अक्टूबर से नये समय दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगी. पहले इसकी टाइमिंग 4 बजकर 40 मिनट थीं.
सप्ताह में इन दिनों मिलेगी फ्लाइट
मुंबई — सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
हैदराबाद — सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
बंगलुरु — सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार