आगरालीक्स …..आगरा में बारिश के मौसम में कुत्ते खूंखार हो गए हैं, नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़कर एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेज रही है। ( Agra News: 12 street dog send to ABC #Agra)
आगरा में बारिश का मौसम आते ही कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। नगर निगम में भी कुत्तों के खूंखार होने की शिकायतें मिल रही हैं इसके बाद नगर निगम की टीमें सक्रिय हो गईं हैं। नगर निगम की टीम ने बुधवार को 12 कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेज दिया। वहां इन कुत्तों की सर्जरी की जाएगी, इनका हेल्थ चेकअप किया जाएगा।
उसी जगह छोड़े जाएंगे कुत्ते
सर्जरी करने के बाद कुत्तों को उसी जगह छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया है।