आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 12 बेड की डायलिसिस यूनिट खुल रही है, गुर्दा रोगियों को डायलिसि के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ( Agra News : 12bed dialysis unit in SS wing of SNMC, Agra #Agra)
एसएन मेडिकल कॉलेज में बने सुपरस्पेशियलिटी विंग में कैथ लैब स्थापित होने के साथ ही एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा शुरू हो गई। इसी विंग में अब 12 बेड की डायलिसिस यूनिट भी शुरू की जा रही है, इसमें 12 गुर्दा रोगियों की एक साथ डायलिसिस हो सकेगी। डायलिसिस कराने के लिए गुर्दा रोगियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
26 डायलिसिस मशीन खरीदीं जा रहीं
एसएस विंग में 12 बेड की डायलिसिस के साथ ही आईसीयू और एचडीयू में भी डायलिसिस होगी, इसके लिए 26 डायलिसिस मशीन खरीदीं जा रही हैं।