आगरालीक्स…आगरा में डेंगू के 15 मरीज और मिले. इनमें बच्चे भी शामिल. स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, 106 लोगों की हुई जांच..चार दिन में दो लड़कियों की बुखार से हुई है मौत
आगरा में धीरे—धीरे डेंगू बुखार पैर पसारने लगा है. शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू के संभावित लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. सरकारी आंकड़ों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या तीन दर्जन से अधिक हो गई है. कई मरीजों का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने, प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती भी रखना पड़ रहा है. मच्छर जनित डेंगू का खौफ बढ़ने लगा है. सोमवार को शमसाबाद में भी 15 नए डेंगू के मरीज मिले हैं.इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता के अनुसार शमसाबाद के गांव बड़ोवरा कला में 106 मरीजों की जांच की गई, इसमें से बच्चों सहित 15 डेंगू के मरीज मिले हैं, मरीजों को जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चार दिन में बुखार से हुई है दो बच्चियों की मौत
शमसाबाद के ही गांव बड़ोवरा कलां में चार दिन के अंदर दो बच्चियों की बुखार से मौत हुर्ठ हे. परिजन ने इनकी जांच निजी लैब में कराने की बात कही. बच्चियों की मौत पर सीएमओ पहुंचे और शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराई तो 28 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले.