आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी में 12 स्थायी और 3 अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं। ( Agra News : 15 Shelter home in Agra #Agra )
12 स्थायी शेल्टर होम में 309 व 3 अस्थायी शेल्टर होम में 72 लोग रह रहे हैं। आश्रय लेने वाले सभी लोगों से एक आईडी कॉपी लेकर उसका विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। यहाँ पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग आश्रय स्थल बनाये गए थे। साफ सफाई और जन सुविधा के साथ सर्दी से बचाव हेतु किये गए इंतजाम कंबल, रजाई, गैस हीटर इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आश्रय लेने वाले लोगों से बातचीत की, महोदया को बताया कि सभी व्यवस्थाएँ ठीक हैं, उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। रजिस्टर में दर्ज विवरण की जाँच की।
एसएन मेडिकल कॉलेज, नई इमरजेंसी पर बने अस्थायी ज़ीरो वेस्ट रैन बसेरे का निरीक्षण किया। अवगत कराया गया कि यहाँ गैस हीटर, मेडिकल किट, चार्जिंग स्टेशन, शौचालय, पानी आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां सबसे ज्यादा अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार व परिजन रुके हुए थे। महोदया ने सभी से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और यहां उन्हें मिल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
लोहामंडी जोनल ऑफिस में स्थायी शेल्टर होम का निरीक्षण किया। डोमेट्री, शौचालय और रसोई आदि में सफाई व गैस हीटर की व्यवस्था देखी। यहाँ मौजूद पार्षद हेमंत प्रजापति और शरद चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि यहाँ शेल्टर होम में सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त हैं। मण्डलायुक्त महोदया द्वारा निर्देश दिये गए कि सभी शेल्टर होम में सभी व्यवस्थाएँ नियमित दुरुस्त रहें। सर्दी से बचाव हेतु गैस हीटर की समुचित व्यवस्था रहे। कोई भी खुले में सोया हुआ पाया नहीं जाए। निगम टीम क्षेत्र में दौरा कर खुले में सोने वाले लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट करे। जोनल कार्यालय पर ही मण्डलायुक्त महोदया द्वारा यहाँ निर्धन व जरूरतमंद महिलाओं को गर्म कंबल वितरण किया गया।