आगरालीक्स….आगरा में जुटे 150 नेत्र रोग विशेषज्ञ. कॉर्निया,रेटीना पर नवीन तकनीक पर हुई चर्चा.
नेत्र विशेषज्ञों की संस्था आगरा ऑफ्थेलमोलॉजिस्टस एसोसिएशन द्वारा एक जोनार्क कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। विशिष्ट अतिथि एसएनएमसी के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता थे। इसमें उत्तर प्रदेश नेत्र चिकित्सकों की संस्था के अध्यक्ष डॉ मलय चतुर्वेदी, वैज्ञानिक सचिव डॉ अभिषेक चंद्रा, उपाध्यक्ष डॉ एन के सिंह, आगरा ओफ्थेलमोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप साने एवं सचिव डॉ शेफाली मजूमदार मुख्य आयोजक थे।
डॉ सत्संगी, डॉ संजय गोयल, डॉ संजय सेन, डॉ गुंजन प्रकाश, डॉ मनोज गौतम, डॉ संचित गुप्ता, डॉ ईशान यादव, डॉ मयंक महाजन, डॉ कौस्तुभ साने, डॉ नरेंद्र शुक्ला, डॉ चिक्रिशा जैन, डॉ सिंपी राजपाल एवं आगरा के निकट के मथुरा, अलीगढ़ आदि शहरों के १५० नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में पीजी ट्रेनिंग में नवीन तकनीक के विषय में चर्चा हुई। इसके बाद गुरु सम्मान समारोह में आगरा नेत्र विभाग के पूर्व विद्यार्थी रहे डॉ आर एन मिश्रा एवं डॉ आर पी सिंह प्रयाग राज से, डॉ गौहर अहमद श्रीनगर से, डॉ डी जे पाण्डेय दिल्ली से, डॉ आर बी सक्सेना एवं डॉ एच पी सिंह आगरा से का सम्मान किया गया।
द्वितीय सत्र में कॉर्निया,रेटीना आदि विषयों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए नेत्र विशेषज्ञों के व्याख्यान हुए एवं उस पर चर्चा हुई।अंत में आगरा जोन के पांच मेडिकल कॉलेज के पी जी विद्यार्थियों की प्रतियोगिता हुई जिसमें आगरा की टीम प्रथम रही। अंत में क्विज का आयोजन हुआ एवं पारितोषिक वितरण के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।