आगरालीक्स…आगरा में कई थानों के प्रभारी बदले गए. पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम् के बाद पहली बार 16 तबादले. जानिए आपके क्षेत्र में अब कौन है थाना प्रभारी
आगरा में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पहली बार थानों के प्रभारी बदले गए हैं. आगरा के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने करीब 16 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है. जानिए कहां अब कौन है प्रभारी

- थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को थाना इरादरनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है
- प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना रकाबगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है
- प्रभारी निरीक्षक थाना खेरागढ़ मनोज कुमार को प्रभारी विधि प्रकोष्ठ बनाया गया है
- भानु प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सदर से प्रभारी निरीक्षक के पद पर ही थाना पिढ़ौरा भेजा गया है
- अनिल कुमार को थाना पिढ़ौरा से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है
- विनोद कुमार को प्रभारी विधि प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना मंटोला बनाया गया है
- राजीव कुमार को प्रभारी निरीक्षक नाई की मंडी से प्रभारी आईजीआरएस सेल नियुक्त किया गया है
- नीरज कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सदर भेजा गया है
- जसवीर सिंह सिरोही को प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना डौकी नियुक्त किया गया है
- समरेश सिंह को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज नियुक्त किया गया है.
- प्रभु दयाल को क्राइम ब्रांच से थाना नाई का मंडी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है
- थानाध्यक्ष थाना डौकी सुमनेश कुमार को थाना सैंया का थानाध्यक्ष बनाया गया है
- नीलम राणा को थानाध्यक्ष थाना सैंया से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र नियुक्त किया गया है
- प्रेम सिंह को थानाध्यक्ष थाना इरादतनगर से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है
- राजबीर सिंह को थानाध्यक्ष थाना मंटोला से थानाध्यक्ष थाना खेरा राठौर भेजा गया है
- राजीव कुमार को थानाध्यक्ष खेरा राठौर से थानाध्यक्ष थाना खेरागढ़ बनाया गया है.