आगरालीक्स…आगरा में 8 गरीब कन्याओं के होंगे हाथ पीले. कैबिनेट मंत्री, समाजसेवी और धर्मगुरु देंगे दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
9 वां सर्व जातीय, सर्व समाजी निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 11 को
सर्व सहाय सेवा समिति का 9 वां सर्व जातीय, सर्व समाजी निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 11 दिसंबर, रविवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में होगा। अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल एडवोकेट के अनुसार इस बार 8 बेटियों की शादी की जाएगी। हर बेटी को फेरे-वरमाला आदि वैवाहिक रस्मों के बाद नम आंखों से विदाई देते हुए घर-गृहस्थी का जरूरी सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य रहेंगी। लायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान अति विशिष्ट अतिथि रहेंगी।

सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेंट वाले’, सीए आरके अग्रवाल और चंद्रा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. करतार चंद्र शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इन सबके साथ सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए महंत योगेश पुरी, गोपी गुरु, संत बाबा प्रीतम सिंह, फादर मून लाजरस और आचार्य विष्णु पचौरी नवयुगलों को सुखद दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद देंगे। संयोजक अंकित अग्रवाल ने बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे बल्केश्वर पार्क से अग्रवन तक सामूहिक बारात निकाली जाएगी। 11:00 बजे बारात अगवानी के बाद वरमाला और सामूहिक आशीर्वाद का कार्यक्रम मंच पर होगा। फिर करीने से सजे 8 मंडपों में सात फेरे लिए जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे से सामूहिक प्रीतिभोज होगा और शाम 5 बजे बेटियों की विदाई की जाएगी।
महेश चंद अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुनील गर्ग, विनीत अग्रवाल, नवीन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, श्वेतांक अग्रवाल, अंकेश जैन, विकास गर्ग, श्याम कुमार सिंघल, अभय प्रताप सिंह, कमलेश देवी अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल, रीता गुप्ता, पारुल गर्ग, रचित मित्तल, विकास कुमार, सौरभ शर्मा, सचिन अग्रवाल, मनीष कुमार, लक्की सिंघल, आदर्श मैनी, मोहित अग्रवाल, रविकांत गौतम, विशाल शर्मा और अर्पित गर्ग सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं।