आगरालीक्स…आगरा में विवि की परीक्षाओं में लागू होंगे कड़े नियम. परीक्षा में सीसीटीवी बंद मिले तो परीक्षा केंद्र के खिलाफ हर रोज लगेगा 20 हजार रुपये का जुर्माना
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाओं में कड़े नियम लागू किए गए हैं. विवि प्रशास ने पिछली मुख्य परीक्षा और स्नातक प्रथम वर्ष की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के अनुभव को देखते हुए इस बार सख्ती अधिक बरतने का निर्णय लिया है. परीक्षा के दौरान अगर किसी केंद्र पर सीसीटीवी बंद मिलते हैं तो सबंधित परीक्षा केंद्र पर हर रोज 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. सभी केंद्रों को सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने यह जानकारी देते हुए नियम साझा किए.

ये होंगे नियम
किसी केंद्र पर सीसीटीवी बंद मिलते हैं तो सबंधित परीक्षा केंद्र पर हर रोज 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा
सभी केंद्रों को सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ा रहा है
परीक्षा के ंदौरान कंट्रोल रूम से होंगी केंद्रों की निगरानी
तीन दिन लगातार किसी परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी बंद पाए गए तो केंद्र को निरस्त कर डिबार किया जाएगा.
पिछली परीक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे का लिंकन देने वाले कॉलेजों को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया गया है.